Tuesday, August 14, 2012

गांधी रो रहे हैं....!!!

सबसे पहले इस तस्वीर के दाएँ ओर महात्मा गांधी की मूर्ति को देखिये...!!! उदास,मौन गांधी...!!! गांधी जी आज रो रहे हैं... जिस नैतिक धरातल पर उन्होने हिंदुस्तान को एक महान राष्ट्र बनाने के सपने की नींव डाली थी... आज वो नैतिकता बिक रही है... वो नैतिक मूल्य बेशर्मी के पर्दे से ढँक चुके हैं.... गांधी परेशान हैं... गांधी मौन हैं.... गांधी रो रहे हैं... पर गांधी का अस्तित्व ही इतना नहीं बचा की हम उनके आँसू देख सकें... ध्यान दो... गांधी की इस मूरत को देखो.... गांधी के सपनों का भारत आज गंदी राजनीती के कीड़ों से अछूत बन गया है.... गांधी के भारत का स्वाभिमान स्वदेस से पलायन कर चुका है... गांधी के देश के स्तंभों की नींव कमजोर पड़ चुकी है... गांधी का समाज सांप्रदायिकता के चश्मे को पहन अंधा हो चुका है.... गांधी को बचा लो.... गांधी उदास हैं... गांधी का देश बचा लो......!!!! - आदर्श

No comments:

Post a Comment